भजन.....
------------------------------------------------------
दुनिया है सच ही वीरान कि भज ले वंदे सीताराम... २
तेरा अपना है बस भगवान् कि भज ले वंदे सीताराम..
दुनिया है................

भाई भतीजे काम ना आवैं
झूंठा रिश्ता सबै बनावैं
स्वारथ रत सब काम चलावैं.....२

नहिं कोइ किया सत् काम...  कि भज ले वंदे सीताराम!
तेरा अपना.........
दुनिया है..............

जीवन दो दिन का है पाया
वो भी करि-करि व्यसन गंवाया
शमन हुई सुंदर सी काया....२

करना है तुझे इक दिन बयान .. कि भज ले वंदे सीताराम!
तेरा अपना..........
दुनिया है.................

भाई मेरे सुकरम में आओ
'चित्रकूटी' की राह अपनाओ
जीवन जलद सा सफल बनाओ....२

अब लौं नहिं बिगड़ी है तेरी शान.. कि भज ले वंदे सीताराम!
तेरा अपना..........
दुनिया है सच ही वीरान कि भज ले वंदे सीताराम
तेरा अपना है बस भगवान् कि भज ले बंदे सीताराम
दुनिया है...............

                                                     - जी.एल.'चित्रकूटी'

Comments

Popular posts from this blog