दातून :
-----------------------------------
नीम की एक दातून
जो दो दिन पहले ही
तोड़ी गई थी
बहुत उदास दिख रही थी
या यों कहें कि निरन्तर सूखती
जा रही थी ।
आश्चर्य तो तब हुआ
जब उसी के साथ तोड़ी गई कुछ छिटपुट
पतली पतली कनियां
पाई गईं कुछ काम लायक
मैंने उससे पूछा
यार तुम बहुत उदास
लग रही हो
और तुम्हारी सहोदराएं तो काफी खुश हैं?
वह कुछ सकपका कर
उसांस छोड़ते हुए बोली
भले वह पेड़ से कट गई हैं
पर कम से कम
टहनी से अपनी
जुड़ी तो हैं।
- जी.एल.'चित्रकूटी'
-----------------------------------
नीम की एक दातून
जो दो दिन पहले ही
तोड़ी गई थी
बहुत उदास दिख रही थी
या यों कहें कि निरन्तर सूखती
जा रही थी ।
आश्चर्य तो तब हुआ
जब उसी के साथ तोड़ी गई कुछ छिटपुट
पतली पतली कनियां
पाई गईं कुछ काम लायक
मैंने उससे पूछा
यार तुम बहुत उदास
लग रही हो
और तुम्हारी सहोदराएं तो काफी खुश हैं?
वह कुछ सकपका कर
उसांस छोड़ते हुए बोली
भले वह पेड़ से कट गई हैं
पर कम से कम
टहनी से अपनी
जुड़ी तो हैं।
- जी.एल.'चित्रकूटी'
Comments
Post a Comment