कोरोना जागरूकता गीत :
=============================
दुनिया को नाच नचाए रई रे... कोरोना के बेमारी
हां - हां रे, कोरोना बेमारी.....
देसन-देसन छाय रई रे, कोरोना बेमारी ,,
हां-हां रे कोरोना बेमारी !
दुनिया को नाच............
चीन निकल के भारत आई,( चीन जनित भारत में आई)
इटली पाकिस्तान उड़ाई!
का कहौं ऐकर महिमा भाई,
बरनन हमसे करि नहिं जाई! २.
( हां) नेकुअन अमेरिकौ के आय रई रे,, कोरोना बेमारी!
देसन देसन .............
जतन बताऊं भैया तुम खां,
चुप्पे घर मा राने तुम खां!
साबुन से हाथ धोने तुम खां,
मास्क लगा के चलने तुम खां! - २.
कठिन जतन मिट ( भाग) जाई ये,,, कोरोना के बेमारी,,
देसन देसन ..............
जन- जन के ई जिम्मेदारी,
कारनामा सब करौ सुधारी!
'का चुप साधि रहा बलवाना',
अब तो जागो हे! हनुमाना!
बेसी ( ज्यादा) न तुमसे बेमारी रे ,,, कोरोना बेमारी!!!
देसन देसन..............
कौंनो दुख दुनिया में नइयां,
जेके बाद सुख आवत नइयां!
कारी रैन अमावस्या भी ,
भोरे बदल जात दिन मइयां!! २.
अटल नियम या है भाई रे ,,
तनकौ न कोउ घबराई रे ,, कोरोना सेमारी,,,
देसन देसन..............
- गनेशी
Comments
Post a Comment